गुवाहाटी में पत्नी की हत्या के आरोपी रामानुज गोस्वामी की मौत हो गई।

First Lead Desk

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पुलिस वाहन से छलांग लगा दी थी और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हुई।

गुवाहाटी :असम के गुवाहाटी में पत्नी की हत्या के सनसनीखेज मामले में आरोपी रामानुज गोस्वामी की भी मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पुलिस वाहन से छलांग लगा दी थी। गंभीर चोट लगने के बाद उसकी मौत हो गई।

पुलिस वाहन से लगाई छलांग

जानकारी के मुताबिक, पुलिस आरोपी रामानुज गोस्वामी को लेकर जा रही थी। इसी दौरान उसने पुलिस वाहन से छलांग लगा दी। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस के मुताबिक, गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

पत्नी की हत्या का लगा था आरोप

रामानुज गोस्वामी पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप था। इस मामले में आरोप था कि हत्या के बाद उसने पत्नी के शव के साथ क्रूरता की और उसका सिर काटकर फ्रीज में रख दिया था। घटना सामने आने के बाद गुवाहाटी में सनसनी फैल गई थी।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

आरोपी की मौत के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस वाहन से उसने किन परिस्थितियों में छलांग लगाई, इसकी भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम समेत अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

Share This Article
Leave a comment