इन्टैक पटना चैप्टर क्विज 2026: पटना के विद्यापति भवन में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता, जिसमें डीपीएस पटना विजेता बना।

First Lead Desk

पटना के विद्यापति भवन में गूंजा बिहार की विरासत का गौरव!

पटना: राजधानी के विद्यापति भवन में ‘नेशनल हेरिटेज क्विज 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता इन्टैक (INTACH) पटना चैप्टर, मैथिली साहित्य संस्थान और ‘योर हेरिटेज’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार संग्रहालय के पूर्व निदेशक डॉ. उमेश चन्द्र द्विवेदी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चेतना समिति के अध्यक्ष विवेकानंद झा ने स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें बिहार की समृद्ध विरासत से रूबरू कराया।

ये रहे क्विज के विजेता:

    • प्रथम स्थान: अथर्व जय सिंह और कबीर सिंह (डीपीएस स्कूल)
    • द्वितीय स्थान: प्रियदर्शिनी और उत्कर्ष सिंह (सेंट कैरेंस स्कूल)
    • तृतीय स्थान: मोहम्मद हसन और अस्फाकुर रहमान (अल हीरा एकेडमी)

बिहार की विरासत पर दी जानकारी

डॉ. उमेश चन्द्र द्विवेदी ने बच्चों को बिहार के पुरातात्विक स्थलों की जानकारी दी। उन्होंने राज्य के ऐतिहासिक भवनों और प्राकृतिक विरासत के महत्व को समझाया। इन्टैक पटना चैप्टर के कन्वेनर भैरव लाल दास ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। वहीं सफल विजेताओं को विशेष स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

लिखित, मौखिक और विजुअल राउंड्स

क्विज मास्टर सुश्री रचना प्रियदर्शिनी ने बच्चों से लिखित, मौखिक और विजुअल माध्यम से बेहद दिलचस्प प्रश्न पूछे। लिखित परीक्षा का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्य प्रोफेसर जयंत कुमार और मनोज अंबष्ट ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत और समापन इन्टैक बिहार स्टेट के को-कन्वेनर डॉ. शिव कुमार मिश्र के स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। इस अवसर पर उमेश मिश्र, जयदेव मिश्र, भारत भूषण झा, शैलेन्द्र कुमार, रविशंकर उपाध्याय और प्रीति झा सहित कई स्कूलों के शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
Share This Article
Leave a comment