Dipawali-Chhath पर नहीं होगी टिकट की टेंशन: दिल्ली से बिहार के लिए दौड़ेंगी 120 से ज्यादा स्पेशल बसें, पटना से भागलपुर तक की किराया सूची जारी

First Lead Desk

बिहार स्पेशल बस 2026: त्योहारों पर दिल्ली से बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! चलेंगी 120+ स्पेशल बसें, मात्र ₹1500 से किराया शुरू

नई दिल्ली/पटना: आगामी आगामी त्योहारी सीजन (दशहरा, दीपावली और छठ पूजा) में दिल्ली से बिहार अपने घर जाने वाले यात्रियों को एक बड़ी राहत मिलने जा रही है. ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और टिकटों की मारामारी को देखते हुए इस साल 120 से ज्यादा स्पेशल और रेगुलर बसें चलाने का फैसला लिया गया है. इन बसों के लिए शुरुआती किराया ₹1500 तय किया गया है, जिससे आम यात्रियों को काफी सहूलियत होगी.

सितंबर से बुकिंग और अक्टूबर से परिचालन शुरू

त्योहारी सीजन में घर लौटने वाले प्रवासियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही कमर कस ली है. इन स्पेशल बसों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकटों की बुकिंग सितंबर महीने से शुरू हो जाएगी. वहीं, इन स्पेशल बसों का सड़कों पर परिचालन अक्टूबर महीने से शुरू होगा, जो छठ पूजा के समापन तक लगातार जारी रहेगा.

बिहार के प्रमुख शहरों का रूट और किराया सूची

दिल्ली से बिहार के अलग-अलग प्रमुख शहरों के लिए बसों का किराया दूरी और सुविधाओं के हिसाब से निर्धारित किया गया है:
    • पटना: ₹1500 से ₹2100
    • मुजफ्फरपुर व बक्सर: ₹1500 से ₹2500
    • दरभंगा: ₹1600 से ₹2600
    • पूर्णिया: ₹2000 से ₹2800
    • भागलपुर: ₹2800 से ₹3500
    • गया जी: ₹1500 से ₹2300

आधुनिक सुविधाएं और आरामदायक सफर

इस विशेष सेवा के अंतर्गत यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा:
  • बस के प्रकार: यात्रियों को सेमी-स्लीपर डीलक्स, एसी (AC) और नॉन-एसी बसों के विकल्प मिलेंगे.
  • सीटिंग क्षमता: यह बसें मुख्य रूप से 42 से 56 सीटर क्षमता वाली होंगी.
  • समय की बचत: नए रूटों और एक्सप्रेसवे के उपयोग से दिल्ली से बिहार का सफर महज 8 से 16 घंटे में पूरा हो जाएगा.

Share This Article
Leave a comment